मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार पर फिलहाल दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के

दौरान दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी,

लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर

बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि बिकवाली के दबाव के बीच

खरीदार भी लगातार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, जिसकी वजह से

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी

0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

एक

घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोटक

महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और

जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.34 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के

साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मास्यूटिकल्स,

बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.67

प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,194 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,449 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 745 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे

निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 217.24 अंक उछल कर 77,554.83 अंक के स्तर पर खुला। बाजार

खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में

गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक थोड़ी

देर के लिए वापस हरे निशान में भी लौटा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली

का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर कारोबार

करने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 136.04 अंक की गिरावट के साथ

77,201.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की

तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 70.15 अंक की मजबूती के साथ 23,586.15 अंक के

स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच

एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की

चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। पहले घंटे के कारोबार के दौरान

ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव ही बना नजर आ रहा है, जिसके कारण ये सूचकांक

लगातार लाल निशान में बना हुआ है। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली

के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी

30.30 अंक टूट कर 23,485.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 36.45 अंक की बढ़त के साथ

77,337.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 36.30 अंक यानी 0.15

प्रतिशत की तेजी के साथ 23,516 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत

किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें