मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बजट पेश होने के पहले शेयर बाजार पर दबाव, मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। आज बजट पेश होने से पहले घरेलू शेयर बाजार में

शुरुआती कारोबार में दबाव बनता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत

मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही विदेशी संस्थागत

निवेशकों ने सतर्क रवैया अपनाते हुए बिकवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से

थोड़ी देर में ही शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच

गए। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की

भी कोशिश की, इसके बावजूद फिलहाल बाजार पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। पहले

एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.26

प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक

घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन

एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, आईटीसी और टाटा कंज्यूमर

प्रोडक्ट्स के शेयर 1.18 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी, बीपीसीएल, एसबीआई

लाइफ इंश्योरेंस और एलटी माइंडट्री के शेयर 2.60 प्रतिशत से लेकर 1.01

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का

सेंसेक्स आज 222.22 अंक की मजबूती के साथ 80,724.30 अंक के स्तर पर खुला।

बाजार खुलते ही ये सूचकांक मामूली तेजी दिखाते हुए 80,766.41 अंक तक पहुंच

गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस

सूचकांक में लगातार गिरावट आई चली गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये

सूचकांक गिर कर लाल निशान में 80,336.44 अंक तक पहुंच गया। बाजार में

लगातार जारी खरीद बिकने के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे सेंसेक्स 147.07 अंक की कमजोरी के साथ 80,355.01 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 59.65

अंक की तेजी के साथ 24,568.90 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार

खुलते ही ये सूचकांक मामूली तेजी दिखाते हुए 24,582.55 अंक तक पहुंचा‌

लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में भी

गिरावट आ गई। बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 130 अंक से अधिक टूट

कर 24,440.40 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली

के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 64.35

अंक की कमजोरी के साथ 24,444.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 102.57 अंक यानी 0.13 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 80,502.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

21.65 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,509.25 अंक के स्तर पर

सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें