शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
नई
दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर
आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन पहले
आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवालों ने दबाव बना दिया,
जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गोता लगा कर लाल निशान में
पहुंच गए। प्रथम घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और
निफ्टी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती
एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर
मोटर्स, मारुति सुजुकी, बीपीसीएल, नेस्ले और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर
3.88 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, यूटीएल, टाटा मोटर्स और टाटा
कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.58 प्रतिशत से लेकर 1.47 प्रतिशत की गिरावट
के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में
स्टॉक मार्केट में 2,097 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से
776 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,321 शेयर
नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में
शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए
थे। दूसरी ओर, 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे
थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर
लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का
सेंसेक्स आज 24.81 अंक की मामूली बढ़त के साथ 72,036.86 अंक के स्तर पर
खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पहले आधे घंटे तक बाजार में लिवालों
और बिकवालों के बीच खींचतान होती नजर आई। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक
उछल कर 72,268.60 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बाजार पर मंदडियों ने
बिकवाली का दबाव बना दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स थोड़ी
ही देर में गिर कर लाल निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद
बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स
127.42 अंक की गिरावट के साथ 71,884.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स
की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 26.45 अंक की तेजी के साथ 21,843.90 अंक
के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से
ये सूचकांक करीब 50 अंक उछल कर 21,891.70 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद
बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में
पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का
कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 49.80 अंक की कमजोरी के साथ
21,767.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले
पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 72,012.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 238.25
अंक यानी 1.08 प्रतिशत फिसल कर 21,817.45 अंक के स्तर पर मंगलवार के
कारोबार का अंत किया था।




