मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार उतार-चढ़ाव होता

हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी।

लेकिन शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार कुछ

देर के लिए लाल निशान में भी गया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद खरीदारी का

सपोर्ट मिल जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने हरे निशान

में रिकवरी कर ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21

प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

एक

घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

ओएनजीसी, लार्सन एंड टूब्रो, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा

एंड महिंद्रा के शेयर 3.78 प्रतिशत से लेकर 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक

महिंद्रा, बीपीसीएल और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत से लेकर 0.53

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,205 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,635 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 570 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान

में और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 190.82 अंक की बढ़त के साथ 76,680.90 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने के

कारण इस सूचकांक में लाल निशान में 76,296.44 अंक के स्तर तक गोता लगा

दिया। हालांकि थोड़े ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली

शुरू कर दी। लिवाली के सपोर्ट से इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में वापस हरे

निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले

1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 159.26 अंक की

मजबूती के साथ 76,649.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 24.55 अंक की मजबूती के साथ 22,283.75

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद

मुनाफावसूली के दबाव में इस सूचकांक ने भी लाल निशान में 23,206.65 अंक के

स्तर तक गोता लगा दिया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से

इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी

लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 53.25 अंक की बढ़त के साथ 23,312.45 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को

सेंसेक्स 203.28 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,490.08 अंक के

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.95 अंक यानी 0.13 प्रतिशत फिसल कर

23,259.20 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें