मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फिसला शेयर बाजार, निवेशकों को 1.95 लाख करोड़ का मुनाफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का

सिलसिला आज भी जारी रहा। हालांकि सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद मुनाफा

वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका। इसके

बावजूद पूरे दिन ज्यादातर समय शेयर बाजार हरे निशान में ही कारोबार करता

रहा। दिनभर की खरीद-बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.06

प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के

कारोबार के दौरान आईटी, हेल्थ केयर, रियल्टी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों

में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। दूसरी ओर मीडिया, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और

एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट

में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स

0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। किसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.62

प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज

बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप शेय़रों में लगातार खरीदारी होने के कारण

स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक

का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज

के कारोबार के बाद बढ़ कर 447.38 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 445.43 लाख

करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.95 लाख करोड़

रुपये का फायदा हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में

4,021 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,185 शेयर बढ़त के साथ बंद

हुए, जबकि 1,742 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 94 शेयर बिना किसी

उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,349 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग

हुई। इनमें से 1,276 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,073 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 13 शेयर बढ़त के साथ और 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि

निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल

निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज मजबूती का नया

रिकॉर्ड बनाते हुए 334.99 अंक की तेजी के साथ 80,321.79 अंक के स्तर पर

खुला। शुरूआती कारोबार में ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण ये

सूचकांक 405.84 अंक की मजबूती के साथ अभीतक के सर्वोच्च शिखर 80,392.64 अंक

तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से

सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। पूरे दिन शेयर बाजार में खरीदारों और

बिकवालों के बीच रस्साकशी चलती रही, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में भी

उतार-चढ़ाव होता रहा। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक कुछ देर के लिए 0.39

अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 79,986.41 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद

खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने वापस हरे निशान में अपनी जगह

बना ली। दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद सेंसेक्स ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का

नया रिकॉर्ड बनाते हुए 62.87 अंक की तेजी के साथ 80,049.67 अंक के स्तर पर

आज के कारोबार का अंत किया।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज 83.45 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए

24,369.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। पहले घंटे के कारोबार में

ही ये सूचकांक भी खरीदारी के सपोर्ट से 114.50 अंक की बढ़त के साथ मजबूती

के नए रिकॉर्ड 24,401 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। लेकिन इसके बाद बाजार

में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक अपनी बढ़त को कायम नहीं

रख सका। बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान

में 5.50 अंक की कमजोरी के साथ 24,281 अंक तक भी पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

खरीदारों की ओर से लगाए गए जोर के कारण निफ्टी 15.65 अंक की मजबूती के साथ

क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,302.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे

दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल

टेक्नोलॉजी 2.79 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.61 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.31

प्रतिशत, सन फार्मास्युटिकल्स 1.56 प्रतिशत और इंफोसिस 1.43 प्रतिशत की

मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर

एचडीएफसी बैंक 2.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.09 प्रतिशत, विप्रो 1.54

प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 1.46 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 1.40 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें