मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। बजट के एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार में संभल

कर कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ

हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना

दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवरी करके हरे

निशान में पहुंच गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09

प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों

में से बीपीसीएल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर

ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 2.88 प्रतिशत से लेकर 1.85 प्रतिशत की मजबूती के

साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर विप्रो, कोटक महिंद्रा, रिलायंस

इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 8.21 प्रतिशत से लेकर

0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,252 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही

थी।

इनमें से 1,382 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 870 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे

निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का

सेंसेक्स आज 195.75 अंक की कमजोरी के साथ 80,408.90 के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण

ये सूचकांक तेजी से रिकवरी करने लगा। थोड़ी ही देर में ये सूचकांक उछल कर

हरे निशान में 80,700.39 अंक तक पहुंच गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

72.17 अंक की तेजी के साथ 80,676.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 85.15 अंक टूट कर 24,445.75 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों ने खरीदारी शुरू

कर दी, जिसकी वजह से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान

में पहुंच गया। बाजार में लगातार लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 23.85 अंक की

मजबूती के साथ 24,554.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 738.81 अंक यानी

0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,604.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं

निफ्टी ने 269.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,530.90 अंक के

स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें