मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, शुरुआती कमजोरी के बाद घरेलू शेयर बाजार

रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई,

लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली

का जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने काफी हद तक रिकवरी कर ली।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का

कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम

फाइनेंस, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक

सीमेंट के शेयर 2.46 प्रतिशत से लेकर 1.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, बजाज

ऑटो और ब्रिटानिया के शेयर 2.65 प्रतिशत से लेकर 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के

साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में

स्टॉक मार्केट में 2,150 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

1,534 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 616 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए

थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे

थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर

लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का

सेंसेक्स आज 146.68 अंक टूट कर 73,757.23 अंक के स्तर पर खुला। पहले आधे

घंटे के कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद बाजार में

खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक में रिकवरी होने लगी। बाजार

में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 15.24 अंक की गिरावट के साथ 73,888.67 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी

ने आज 67.60 अंक की कमजोरी के साथ 22,385.70 अंक के स्तर से कारोबार की

शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक इस सूचकांक की गति में मामूली

उतार-चढ़ाव होता रहा। लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले बाजार में शुरू

हुई लिवाली का सपोर्ट इस सूचकांक को भी मिला, जिससे इस सूचकांक की चाल भी

तेज होती नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 3.95 अंक की गिरावट के

साथ 22,449.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 110.64 अंक यानी 0.15 प्रतिशत

की गिरावट के साथ 73,903.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

8.70 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसल कर 22,453.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें