मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 15 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद

रिकवरी होती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और

निफ्टी दोनों सूचकांक में गिरावट आ गई। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब बाजार

में खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की

स्थिति में सुधार होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स

0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीपीसीएल, कोल इंडिया, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर

3.93 प्रतिशत से लेकर 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो हॉस्पिटल और

इंडसइंड बैंक के शेयर 1.67 प्रतिशत से लेकर 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक

मार्केट में 2,017 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,496

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 521 शेयर नुकसान

उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान में और 25 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 238.64 अंक की मजबूती के साथ 72,061.47 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की

शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी ही

देर में लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये

सूचकांक ओपनिंग लेवल से 400 अंक से भी ज्यादा टूट कर 71,644.44 अंक तक

पहुंच गया। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसके

कारण इस सूचकांक में रिकवरी शुरू हो गई। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

112.96 अंक की तेजी के साथ 71,935.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 66.50 अंक की तेजी के साथ 21,906.55 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन

जाने के कारण ये सूचकांक भी थोड़ी ही देर में लाल निशान में गोता लगा कर

21,794.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब खरीदारी का जोर बन

जाने के कारण ये सूचकांक थोड़ी ही देर में हरे निशान में वापसी करने में

सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 49.90 अंक की मजबूती के साथ

21,889.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पॉजिटिव

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त

के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 215 अंक की

तेजी के साथ 72,037.83 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन

में 16.05 अंक मजबूत होकर 21,856.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 267.64 अंक यानी 0.37 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 71,822.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

96.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की छलांग लगा कर 21,840.05 अंक के स्तर पर

बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें