मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 14 मार्च । घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में

उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज कारोबार

की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का

जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक को हरे निशान में पहुंचा

दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और

निफ्टी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

एक

घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी

इंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, हीरो मोटोकॉर्प और

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.80 प्रतिशत से लेकर 1.74 प्रतिशत की

मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील,

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर 2.96 प्रतिशत से

लेकर 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,152 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,563 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 589 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे

निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 191.79 अंक की कमजोरी के साथ 72,570.10 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये

सूचकांक गिर कर 72,497.19 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

खरीदारों ने बाजार में लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल

में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये

सूचकांक हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

17.63 अंक की मजबूती के साथ 72,779.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 15.15 अंक की गिरावट के साथ 21,982.55

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव

बनने के कारण ये सूचकांक 80 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 21,917.50 के

स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में लिवाली शुरू हो जाने की वजह

से इस सूचकांक में भी रिकवरी शुरू हो गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और

बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी

16.55 अंक की बढ़त के साथ 22,014.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी

मिली-जुली शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 186.67 अंक यानी

0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,575.22 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी

प्री ओपनिंग सेशन में 22.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत मजबूत होकर 22,020.30

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी

दिन बुधवार को सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ

72,761.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 338 अंक यानी 1.51

प्रतिशत फिसल कर 21,997.70 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें