मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला शेयर बाजार;सेंसेक्स 75,000 के नीचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला शेयर बाजार;सेंसेक्स 75,000 के नीचे

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 541 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और बैंकिंग शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 285 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,736 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,738 पर था।

यह दिखाता है कि गिरावट व्यापक बाजार में बनी हुई है।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल,एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था।

टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को बंद हुए थे।

कच्चे तेल में भी गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार के सत्र में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने इक्विटी में 2,457.49 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,801.68 करोड़ रुपए घरेलू इक्विटी बाजार में निवेश किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें