मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था।

बाजार में लगातार जारी तेजी के कारण दोनों मुख्य इंडेक्स के जल्द नया ऑल-टाइम हाई बनाने की उम्मीद है। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है।

शुरुआती सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 232 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,182 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ18,125 पर था।

सेक्टरोल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई, सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और इंडिया डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में थे।

आईटी, फार्मा, रियल्टी और मीडिया लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, और भारती एयरटेल गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और इन्फोसिस लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। कल एफआईआई की खरीदारी की गई।

आने वाले समय में बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों को सतर्क रहना होगा।

एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ था।

कच्चे तेल में हल्की तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.39 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.64 डॉलर प्रति बैरल पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें