मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 148 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले घरेलू शेयर

बाजार ने फिर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया । हफ्ते के पहले दिन शुरुआती

कारोबार के दौरान सोमवार को सेंसेक्स ने 75,679 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी

ने 23,043 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया।

फिलहाल बॉम्बे

स्टॉक एकसचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.58 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के

साथ 75,557.97 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का

(निफ्टी) भी 19.95 अंक यानी 0.087 फीसदी की तेजी के साथ 22,977.05 के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 24 मई और 3 मई को भी ऑल टाइम हाई का

रिकॉर्ड बना था।

कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल,

जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक

महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में दिख रहे हैं। वहीं, विप्रो,

महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयरों में

गिरावट दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अंतिम

कारोबारी दिन शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में शामिल सेंसेक्स ने 75,636

अंक का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया था। हालांकि,

कारोबार के अंत में शेयर बाजार मामूली मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ

सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी

10 अंक की गिरावट के साथ 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें