मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, कारोबार शुरू होते ही निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद लुढ़का निफ्टी

नई

दिल्ली । मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट के कारण घरेलू

शेयर बाजार ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ने आज

ओपनिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के साथ ही अभी तक के सर्वोच्च स्तर तक

पहुंचने में भी सफलता हासिल की। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मुनाफावसूली

का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने अपनी

बढ़त काफी हद तक गंवा दी थी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स

0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, कोल इंडिया और श्रीराम फाइनेंस के

शेयर 5.56 प्रतिशत से लेकर 2.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे

थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले, मारुति सुजुकी और

टेक महिंद्रा के शेयर 1.25 प्रतिशत से लेकर 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक

मार्केट में 2,109 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,163

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 946 शेयर नुकसान

उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 406.71 अंक उछल कर 75,017.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत

होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 75,095.18 अंक तक

पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से

इस सूचकांक ने अपनी पूरी बढ़त गंवा कर कुछ मिनट के लिए लाल निशान में गोता

लगा दिया। हालांकि इसके तुरंत बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक

ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

7.89 अंक की मजबूती के साथ 74,619 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 118.15 अंक की तेजी के साथ ओपनिंग का ऑल

टाइम हाई रिकॉर्ड बनाते हुए 22,766.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट के कारण ये सूचकांक अभी तक के

सर्वोच्च स्तर 22,794.70 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में

बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार

में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने

के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 40.60 अंक की बढ़त के साथ 22,688.80 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन

गुरुवार को सेंसेक्स 128.33 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ

74,611.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 43.35 अंक यानी 0.19

प्रतिशत फिसल कर 22,648.20 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें