मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 900 अंक लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी दिन

से जारी तेजी के सिलसिले पर आज ब्रेक लग गया। मुनाफावसूली के दबाव और

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ

बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन दिन के कारोबार

में बाजार पर ज्यादातर समय मंदड़ियों का दबाव बना रहा। पूरे दिन के कारोबार

के बाद सेंसेक्स 0.82 प्रतिशत और निफ्टी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ

बंद हुए।

आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, फार्मास्यूटिकल,

पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर के शेयरों में

खरीदारी होती रही। दूसरी ओर ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और मेटल

सेक्टर के शेयरों पर लगातार दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में आज खरीदारी

होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.83 प्रतिशत उछल कर रिकॉर्ड

ऊंचाई पर बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की तेजी के

साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज बाजार में गिरावट आने के

बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी के कारण स्टॉक मार्केट

के निवेशकों की संपत्ति में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद

बढ़ कर 404.35 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। हालांकि पिछले कारोबारी

दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.18 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 17 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा

हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,913 शेयरों

में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,011 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,773

शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 129 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद

हुए। एनएसई में आज 2,195 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,102

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,093 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान

में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर बढ़त के

साथ और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 16

शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 169.87 अंक की मजबूती के साथ 74,509.31 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही इस सूचकांक में मामूली तेजी आई, जिससे

सेंसेक्स 74,515.91 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार पर पूरी तरह से

मंदड़ियों का कब्जा हो गया, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 900 अंक

टूट कर 722.79 अंक की कमजोरी के साथ 73,616.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स निचले

स्तर से 100 अंक से अधिक की रिकवरी करके 609.28 अंक की कमजोरी के साथ

73,730.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही

एनएसई के निफ्टी ने आज 50.05 अंक की तेजी के साथ 22,620.40 अंक के स्तर से

कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद से ही बिकवालों ने अपना दबाव बना

दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार नीचे गिरता चला गया। लगातार हो रही

बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 230 अंक से अधिक टूट कर 184.80

अंक की कमजोरी के साथ 22,385.55 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के

बाद निफ्टी 150.40 अंक की गिरावट के साथ 22,419.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिन

भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक

महिंद्रा 7.43 प्रतिशत, डिवीज लेबोरेट्रीज 4.49 प्रतिशत, एलटी माइंडट्री

3.31 प्रतिशत, बजाज ऑटो 2.74 प्रतिशत और बीपीसीएल 1 प्रतिशत की मजबूती के

साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। बजाज फाइनेंस 7.73 प्रतिशत,

बजाज फिनसर्व 3.52 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 3.32 प्रतिशत, नेस्ले 3.12

प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप

5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें