मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान होने के बाद धड़ाम हुआ बाजार, निवेशकों को भारी नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 08 फ़रवरी । मॉनिटरी पॉलिसी के झटके से घरेलू शेयर बाजार

गुरुवार को उबर नहीं सका है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती साथ करने के

बावजूद आरबीआई की ओर से लगे झटके के कारण शेयर बाजार लगातार नीचे गिरता चला

गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 1 हजार अंक तक फिसल गया।

इसी तरह निफ्टी भी ऊपरी स्तर से 300 अंक से अधिक लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे तक

सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत और निफ्टी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार

कर रहे थे।

आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

सेंसेक्स 321.42 अंक उछल कर 72,473.42 अंक के स्तर पर खुला। पहले 1 घंटे तक

बाजार में सामान्य कारोबार होता रहा लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से

मॉनेटरी पॉलिसी पेश किए जाने के बाद बाजार बुरी तरह से लुढ़क गया, जिसके

कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1,060 अंक से भी अधिक टूट कर 777.12 अंक की

कमजोरी के साथ 71,405.38 अंक तक पहुंच गया। बाजार पर लगातार दबाव होने के

कारण दोपहर 2 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 696.42 अंक की कमजोरी के साथ

71,455.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की

तरह ही एनएसई के निफ्टी में भी आज 79.15 अंक की मजबूती के साथ 22,009.65

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। मॉनिटरी पॉलिसी पेश होने के बाद

बने बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक भी ऊपरी स्तर से करीब 300 अंक टूट

कर 220.95 अंक की कमजोरी के साथ 21,709.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार

में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच दोपहर 2 तक निफ्टी 185.85 अंक की

कमजोरी के साथ 21,749.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें