मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 158 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल सीजफायर के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 158.32 अंक यानी 0.19 फीसदी की उछाल के साथ 82,055.11 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,044.35 के स्‍तर पर बंद हुआ है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर में तेजी रही। कारोबार के अंत में अडाणी पोर्ट्स का शेयर 2.6 फीसदी चढ़ा, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 1.5 फीसदी की तेजी दिखी। पावर ग्रिड, एनटीपीसी के शेयर में 1.5 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर में तेजी रही। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों और मेटल के शेयर में 1.5 फीसदी की तेजी दिखी। हालांकि, मीडिया के शेयर एक फीसदी गिरकर बंद हुआ।ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने की उम्मीद में शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल देखा गया। इस लिवाली के दौर में सेंसेक्स एक समय 1,121.37 अंक यानी 1.36 फीसदी उछलकर 83,018.16 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि, दोपहर आने तक युद्धविराम के उल्लंघन की खबरें आने से शेयर बाजार ने इस बढ़त को काफी हद तक गंवा दिया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी कारोबार उतार-चढ़ाव से भरा रहा। एक समय निफ्टी 25,317.70 अंक तक पहुंच गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें