मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पांच दिन की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 2.19 लाख करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । लगातार पांच कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने

के बाद घरेलू शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि

आज भी कारोबार के दौरान मुनाफावसूली का दबाव साफ-साफ नजर आया, जिसके कारण

शेयर बाजार जोरदार छलांग लगाने के बावजूद मामूली बढ़त के साथ ही बंद होने

में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी

0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के

कारोबार के दौरान रियल्टी, मेटल और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स में

बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही ऑयल एंड गैस और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में

भी खरीदारी का रुख बना रहा। दूसरी ओर एफएमसीजी, आईटी, फार्मास्यूटिकल और

ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट

में भी आज खरीदार हावी नजर आए, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.06

प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.76

प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज

बाजार में आई तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 2 लाख

करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का

मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 412.55 लाख करोड़ रुपये

(अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट

कैपिटलाइजेशन 410.36 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार

से करीब 2.19 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिनभर

के कारोबार में बीएसई में 3,915 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें

1,841 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,983 शेयरों में गिरावट का रुख रहा,

वहीं 91 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,258 शेयरों

में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,113 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान

में और 1,145 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स

में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर गिरावट के साथ

बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27

शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 322.93

अंक उछल कर 74,208.53 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही

खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 593.29 अंक की तेजी के साथ

74,478.89 अंक के स्तर तक पहुंच गया लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली

शुरू हो गई। इसकी वजह से इस सूचकांक में गिरावट आने लगी। लगातार हो रही

बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 700 अंक से

ज्यादा टूट कर 120.45 अंक की कमजोरी के साथ 73,765.15 अंक तक पहुंच गया

लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारी शुरू हो गई। इसकी वजह से सेंसेक्स ने

हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 75.71

अंक की बढ़त के साथ 73,961.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 79.45 अंक की मजबूती के साथ 22,568.10

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के

सपोर्ट से ये सूचकांक 165.10 अंक उछल कर 22,653.75 अंक तक पहुंच गया। लेकिन

इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में भी गिरावट आ

गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से 188 अंक से भी

ज्यादा लुढ़क कर 23.55 अंक की कमजोरी के साथ 22,465.10 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारों ने अपना जोर दिखाया, जिसकी वजह से इस

सूचकांक ने वापस हरे निशान में रिकवरी कर ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद

निफ्टी 42.05 अंक की तेजी के साथ 22,530.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिन

भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी

एंटरप्राइज 6.80 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.90 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस

2.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.86 प्रतिशत और लार्सन एंड टूब्रो 0.95 प्रतिशत

की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर,

डिवीज लेबोरेट्रीज 2.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.58 प्रतिशत, कोटक

महिंद्रा 0.57 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.32 प्रतिशत और हीरो मोटोकॉर्प 0.32

प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें