मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने बनाई बढ़त, निवेशकों की 1.27 लाख करोड़ की कमाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। चुनिंदा शेयरों में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर

बाजार आज कमजोर शुरुआत करने के बावजूद मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा।

आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन पहले घंटे के

कारोबार में ही खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया, जिसके कारण शेयर

बाजार हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद

सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज

के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल और पावर सेक्टर के शेयरों में

सबसे अधिक खरीदारी होती रही। इसी तरह कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी

बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। दूसरी ओर एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,

मेटल, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर के शेयरों में बिकवाली

का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके

कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी

तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का

अंत किया।

आज बाजार की तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के

निवेशकों की संपत्ति में सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद

बढ़ कर 435.75 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले सप्ताह के

आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 434.38 लाख

करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.27 लाख करोड़

रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई

में 4,155 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,119 शेयर बढ़त के साथ

बंद हुए, जबकि 1,872 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 164 शेयर बिना

किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,337 शेयरों में एक्टिव

ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,161 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,176

शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 19 शेयर बढ़त के साथ और 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि

निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल

निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 324.25 अंक टूट कर

76,885.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बिकवाली

का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक 463.96 अंक की कमजोरी के साथ

76,745.94 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि सुबह 10 बजे के पहले ही

खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में

तेजी आ गई। बिकवाली के छोटे-मोटे झटकों के बावजूद लगातार हो रही खरीदारी के

सपोर्ट के कारण ये सूचकांक निचले स्तर से 675 अंक से भी अधिक उछल कर

213.12 अंक की बढ़त के साथ 77,423.02 अंक के स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन

के कारोबार के बाद सेंसेक्स 131.18 अंक की मजबूती के साथ 77,341.08 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज

118.80 अंक की कमजोरी के साथ 23,382.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक

151.10 अंक लुढ़क कर 23,350 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन पहले घंटे का

कारोबार खत्म होने के बाद खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस

सूचकांक की चाल सुधरने लगी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर

में ही इस सूचकांक ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली और ऊपर चढ़ते हुए 57

अंक की मजबूती के साथ 23,558.10 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। दिन

भर हुई खरीद बिक्री के बाद निफ्टी 36.75 अंक की मजबूती के साथ 23,537.85

अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिन भर हुए कारोबार के बाद स्टॉक

मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.67 प्रतिशत,

श्रीराम फाइनेंस 2.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 2.15 प्रतिशत, ग्रासिम

इंडस्ट्रीज 1.98 प्रतिशत और सन फार्मास्युटिकल्स 1.86 प्रतिशत की मजबूती

के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, सिप्ला 2.41

प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.41 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.70 प्रतिशत, कोल

इंडिया 1.35 प्रतिशत और टाटा स्टील 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के

टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें