मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

ऊच्च स्तर से फिसला शेयर बाजार, मुनाफावसूली के दबाव में टूटे सेंसेक्स और निफ्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को ऑल टाइम हाई का

रिकॉर्ड बनाने के बाद मुनाफा वसूली का शिकार हो गया। इस मुनाफा वसूली की

वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद

हुए। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाने के साथ हुई।

शुरुआती

कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने और आगे बढ़ कर अभी तक के नए शिखर पर

पहुंचने में सफलता हासिल की। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो जाने के

कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गोता लगा दिया। पूरे दिन के

कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के

साथ बंद हुए।

आज के कारोबार के दौरान रियल्टी,

ऑयल एंड गैस, आईटी और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी

होती रही। दूसरी ओर ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, पावर, बैंकिंग और फाइनेंशियल

सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज

मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.57

प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.07 प्रतिशत की

मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज बाजार की

कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 80 हजार करोड़

रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट

कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 442.22 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई)

हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन

443.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 83

हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार

में बीएसई में 4,008 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,047 शेयर

बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,870 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 91 शेयर

बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,356 शेयरों में एक्टिव

ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,196 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,160

शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल

निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज मजबूती के नए

रिकॉर्ड के साथ 364.18 अंक की बढ़त के साथ 79,840.37 अंक के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर अभी तक के

सर्वोच्च स्तर 79,855.87 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा

वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा

दिया। हालांकि, दिन के कारोबार में खरीदार लगातार लिवाली का जोर बनाने की

कोशिश करते रहे। बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि ये सूचकांक ज्यादातर समय

लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स

34.74 अंक की कमजोरी के साथ 79,441.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 86.80 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई का नया

रिकॉर्ड बनाते हुए 24,228.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार

खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 94.40 अंक की तेजी के साथ

अभी तक के सर्वोच्च स्तर 24,236.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद

बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर लाल निशान

में आ गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 175 अंक

से ज्यादा टूट कर आज के सबसे निचले स्तर 24,056.40 अंक तक पहुंच गया। इसके

बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर लगाया, जिसकी वजह से ये सूचकांक निचले

स्तर से करीब 70 अंक की रिकवरी करके 18.10 अंक की गिरावट के साथ 24,123.85

अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक

मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो 2.83 प्रतिशत, विप्रो

2.06 प्रतिशत, इंफोसिस 1.90 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.49 प्रतिशत और टीसीएस

0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

श्रीराम फाइनेंस 3.40 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.41 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा

2.13 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.07 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 1.88 प्रतिशत की

गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें