मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

प्रत्याशी फाइनल होते ही अलवर भाजपा में हलचल, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

अलवर। अलवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर टिकट वितरण के बीच भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन52 बार पढ़ा गया
प्रत्याशी फाइनल होते ही अलवर भाजपा में हलचल, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

अलवर। अलवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर टिकट वितरण के बीच भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। अलवर नगर निगम में टिकट वितरण से पहले ही भाजपा के दो मंडल अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दे दिया है।

दोनों मंडल अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजा है। हालांकि अलवर में कांग्रेस भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अंतिम दिन तक नहीं है लेकिन जिन्हे टिकट दिया जायेगा उन्हें पार्टी का इशारा जरूर मिल गया है नामांकन करने का।

टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नाराजगी की खबरों के बीच सामने आए इस घटनाक्रम ने भाजपा की चुनावी तैयारियों के बीच सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस्तीफा देने वालों में विवेकानंद मण्डल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड और केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलवानी है।

मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों की नाराजगी टिकट वितरण को लेकर बताई जा रही है। पार्टी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश मेहता, नरेश धानावत सहित कई अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी की टिकट प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पार्टी में अनुभवी और पुराने नेताओं की भूमिका को लेकर नाराजगी जताई है।

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज, 31 अगस्त को आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशियों के नाम तय कर उन्हें नामांकन कराने की चुनौती है।

भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश स्तर पर भी लगातार मंथन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कई सीटों पर अंतिम निर्णय को लेकर पेच बना हुआ है और पार्टी सिंबल वितरण के बाद ही प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करने की तैयारी में है।

टिकट वितरण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी और संभावित बगावत भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। अलवर नगर निगम में दो मंडल अध्यक्षों का कार्यकारिणी समेत इस्तीफा देना इसी असंतोष का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें