मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

अनवर इब्राहिम की तबीयत को लेकर हलचल, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनवर इब्राहिम की तबीयत को लेकर हलचल, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे

कुआलालंपुर। 79वें जन्मदिन के दिन ही मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सेहत को लेकर खबर आई। वो मेडिकल जांच और कुछ चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सहयोगी ने सोमवार को बताया कि उन्हें दो दिन तक निगरानी में रखा जा सकता है।

प्रेस सचिव तुंकू नशरुल अबैदाह ने एक बयान में कहा कि अनवर "मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा तय की गई जांच और प्रक्रियाएं" करवा रहे हैं। बयान में अनवर की बीमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

बयान में कहा गया, "आइए दुआ करें... कि उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले ताकि वे जल्द ही अपने सामान्य काम पर लौट सकें।"

पिछले साल नवंबर में पीठ दर्द बढ़ने के कारण उन्हें पहांग राज्य का निर्धारित दौरा भी रद्द करना पड़ा था। उस समय उनके कार्यालय ने कहा था कि आराम की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है।

हालांकि जनवरी 2026 में अनवर ने एक रूटीन मेडिकल चेकअप कराया था। तब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया गया है और उन्हें काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। अभी यह साफ नहीं है कि यह रूटीन जांच है या पुरानी पीठ और कंधे की समस्या फिर से बढ़ गई है।

79 साल के अनवर का सोमवार को जन्मदिन भी है। उनका जन्म 10 अगस्त, 1947 को हुआ था। वे 2022 से सत्ता में हैं। उन्हें पहले से ही कंधे और पीठ की समस्या रही है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 2018 में उन्हें कंधे और पीठ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर 'स्पाइनल सर्जरी' के लिए वो इस्तांबुल गए थे। इसके बाद रोटेटर कफ की चोट के लिए उनके दाहिने कंधे की सर्जरी होनी थी। जनवरी 2026 में रूटीन मेडिकल जांच के बाद अस्पताल ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें