मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

बैंक से 20 लख रुपये का फर्जी लोन निकालने से मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बैंक से 20 लख रुपये का फर्जी लोन निकालने से मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

नवादा,। जिले के हिसुआ प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ के जरिए दूसरे के पुश्तैनी मकान पर 20 लाख रुपये का लोन उठा लिया गया।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब बैंक के कर्मचारी वसूली के लिए असली मकान मालिक के घर पहुंच गए.। अचानक बैंक कर्मियों की बात सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए और मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला नवादा जिले के तुंगी पंचायत के रामपुर मंझवे गांव का बताया जा रहा है. यहां के निवासी और पूर्व पैक्स अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार उर्फ जितेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को उत्कर्ष बैंक के कर्मचारी उनके घर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सुलेखा देवी, पति हीरा विश्वकर्मा के नाम पर 20 लाख रुपये का लोन लिया गया है और उसकी वसूली के लिए वे आए हैं. यह सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया, क्योंकि जिस मकान के नाम पर लोन लिया गया, वह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है।

पीड़ित अंकित कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके ही पड़ोसी ने उनकी संपत्ति के कथित फर्जी कागजात और वीडियो का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के नाम से बैंक से लोन ले लिलिया।

बिना असली मालिक की जानकारी के इस तरह से कर्ज स्वीकृत होना कई सवाल खड़े करता है. परिवार का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी और अचानक बैंक की वसूली टीम के पहुंचने से उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला.

घटना सामने आने के बाद गुरुवार को पीड़ित परिवार ने तुरंत हिसुआ थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसमें संबंधित लोगों को नामजद करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन दस्तावेजों के आधार पर बैंक से किस कदर लोन लिया गया है जो फर्जी वाले के श्रेणी में पहुंच चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें