मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बशीरहाट में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 252 कारतूस और दो पिस्तौल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल पुलिस‌ की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार देर रात बशीरहाट थाना क्षेत्र के शिशोना दासपाड़ा इलाके में छापेमारी कर दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान चोटो जीरकपुर (थाना बशीरहाट) के रहने वाले 29 वर्षीय दिप्तजीत सेन और 40 वर्षीय काजल मुखर्जी के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपने-अपने घरों में अवैध हथियार और कारतूस छिपा रखे हैं।एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने मंगलवार दोपहर बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम सबसे पहले दिप्तजीत सेन के घर पहुंची। उसकी निशानदेही पर एक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद टीम ने काजल मुखर्जी के घर छापेमारी की, जहां से एक और पिस्तौल और कई कारतूस जब्त किए गए।मौके से दो सांत मिमी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल, 132 राउंड 7.65 मिमी जिंदा कारतूस, 115 राउंड 0.32 बोर के जिंदा कारतूस, पांरच राउंड नौ मिमी जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों प्रकार के कारतूसों की कुल संख्या 252 है।एसटीएफ की शिकायत पर बशीरहाट थाना में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें