मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल चोरी की सूचना पर रेलवे स्टेशन में भगदड़, पांच परीक्षार्थी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोबाइल चोरी की सूचना पर रेलवे स्टेशन में भगदड़, पांच परीक्षार्थी घायल

भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के बीच मोबाइल चोरी की सूचना फैली।इस सूचना के फैलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परीक्षार्थी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई छात्र गिर पड़े, जिनमें पांच से अधिक परीक्षार्थी घायल हो गए। उधर सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर विक्रम सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल माइकिंग शुरू कराई और छात्रों से शांत रहने की अपील की। उनके प्रयासों से स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सका।घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने छात्रों को समझाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सकी। इसके बाद भगदड़ में घायल छात्रों को रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।उल्लेखनीय है कि बुधवार को आयोजित होने वाली मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मंगलवार रात से ही भागलपुर पहुंचने थे। कई छात्र स्टेशन परिसर में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान किसी छात्र का मोबाइल चोरी होने की चर्चा फैल गई, जिसके बाद अचानक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें