मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

धार में स्टीयरिंग फेल, कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी; 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार में स्टीयरिंग फेल, कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी; 20 घायल

धार । मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार को नर्मदा जल लेने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का स्टीयरिंग फेल हो गया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में करीब 20 कांवड़िए घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

धार जिले में सावन के चौथे सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कुक्षी थाना क्षेत्र अंतर्गत निसरपुर चौकी के ग्राम कडमाल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुल पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में लगभग 20 कांवड़िए घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 30 श्रद्धालु पुराने चिखलदा की ओर मां नर्मदा का जल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली कडमाल गांव के पास पुल पर पहुंची, अचानक वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गया। ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे पुल से नीचे जा गिरी।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल 20 श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुक्षी पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें