मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

देश के खिलाफ बयान स्वीकार नहीं, कांग्रेस नेता मांगे माफी: किरण रिजिजू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश के खिलाफ बयान स्वीकार नहीं, कांग्रेस नेता मांगे माफी: किरण रिजिजू

नई दिल्ली, 16 मार्च । केंद्रीय कानून मंत्री एवं भाजपा नेता किरण रिजिजू ने गुरुवार को राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान के संदर्भ में कहा कि संसद नहीं चलने से देश में चिंता का माहौल है। भाजपा का इस पर स्पष्ट मानना है कि देश के खिलाफ बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भाजपा नेता ने आज पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देशवासी भले ही उन्हें गंभीरता से ना लें लेकिन विदेश के लोग उनसे अपरिचित हैं और उन्हें लग सकता है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं वह सही है। कांग्रेस पार्टी को देशवासियों ने सबसे ज्यादा शासन का अवसर प्रदान किया है और ऐसी पार्टी इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रही।

पार्टी की ओर से एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी से पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगने को कहा।

किरण रिजिजू ने कहा, "पॉलिटिकल आइडियोलॉजी में अगर कुछ डिफरेंस होता है तो हमारे खिलाफ बोलते हैं तो चलता है लेकिन भारत के खिलाफ कोई बोलेगा तो हम लोग चुप नहीं रहेंगे। इसलिए यह बहुत क्लियर होना चाहिए कि राहुल गांधी को देश के सामने और लोकसभा में आकर माफी मांगना ही होगा।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता है या फिर उनको देश की जनता स्वीकार नहीं करती इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जहां तक देश की छवि का प्रश्न है उसको नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें