मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की सेवा ही संगठन मुहिम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की

ओर से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ही संगठन अभियान की

सोमवार से शुरूआत की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार

प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों

को पत्र लिखकर ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ मुहिम से जुड़ने के लिए निर्देशित किया

है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश में

बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके चलते आमजन को विभिन्न

समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी

जोशी ने आमजन की सहायता के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के

निर्देश दिए है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर

0141-2220841 पर कॉल कर आमजन अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है। भाजपा की ओर

से बनाया गया कंट्रोल रूम जनता और सरकार के बीच संवाद का कार्य करेगा। इससे

आमजन की समस्याओं का समाधान होगा। वहीं दूसरी ओर सेवा ही संगठन मुहिम के

तहत प्रदेश के सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, मुख्य बाजार

एवं अन्य स्थानों पर आमजन को ठंडा पानी, शरबत सहित मुख्य सड़कों पर छाया की

व्यवस्था की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें