मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आज किसान लाभार्थियों को सौपेंगे विभिन्न योजनाओं के चेक, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आज किसान लाभार्थियों को सौपेंगे विभिन्न योजनाओं के चेक, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के किसानों को जारी करेंगे पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से देशभर के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। मोदी 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगे। इस आयोजन से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह के जरिए जुड़ेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहेंगे।

शर्मा आज राज्य स्तरीय समारोह में कृषि विभाग की पॉलीहाउस, सौर ऊर्जा पंप संयंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान पपीता उत्कृष्टता केन्द्र बहरावण्डा (दौसा), मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र देवड़ावास (टोंक) के भवन निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास तथा उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केन्द्र खेमरी (धौलपुर) के भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही, लाभार्थियों को सरस बूथ आवंटन पत्र का वितरण करेंगे तथा पीडीसीएस आवंटन पत्र एवं सरस मिनी मार्ट आवंटन पत्र भी सौपेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें