मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

नागौर के मेड़ता सिटी में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नागौर के मेड़ता सिटी में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आज

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज 23 दिसम्बर को नागौर की मेड़ता सिटी के डांगावास में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को एक हजार दो सौ करोड़ रुपये के हस्तांतरण की सौगात मिलेगी।सम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के तहत 31 हजार 600 कृषकों को 200 करोड़ रुपये, कृषि आदान-अनुदान के तहत 5 लाख कृषकों को 700 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 हजार 500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये एवं मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 4.50 लाख पशुपालकों को 200 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। साथ ही, नागौर जिले में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें