मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने गुरुवार देर रात्रि एक बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 37 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। तबादला आदेश में शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।सतना, इंदौर और भोपाल के निगम आयुक्त भी बदलेराज्य शासन ने सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा और भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण की पदस्थापना की है। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।जारी आदेश के अनुसार सीनियर आईएएस संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। सीनियर आईएएस मुकेश चंद्र गुप्ता को राज्यपाल प्रमुख सचिव की नियुक्ति। सीनियर आईएएस विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, युक्त खाद्य सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी। सीनियर आईएएस नवनीत मोहन कोठारी को सचिव मध्य प्रदेश शासन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग आयुक्त, उद्योग, लघु उद्योग, मछुआरा कल्याण तथा मत्स्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।सीनियर आईएएस पी नरहरि को सचिव मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी, सीनियर आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी, सीनियर आईएएस बाबू सिंहजागोड़ शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। सीनियर आईएएस माल सिंह को खादी ग्राम उद्योग प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौपीं गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें