राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन
रांची,
10 जनवरी । पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के
तत्वावधान में बुधवार से तीन दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री
फुटबॉल कप प्रतियोगिता शुरू हो गई। 12 जनवरी तक खेली जाने वाली इस
प्रतियोगिता का उद्घाटन विभागीय सचिव मनोज कुमार ने किया।
स्वागत
भाषण विभागीय निदेशक सुशांत गौरव ने दिया जबकि मंच का संचालन वरीय
प्रशिक्षक अजय झा ने किया। स्वागत प्रतियोगिता का आयोजन सचिव सह जिला खेल
पदाधिकारी, रांची शिवेंद्र कुमार ने किया। मौके पर कई जिलों के जिला खेल
पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में झारखंड
राज्य के चार जोन यानि धनबाद जोन, दुमका जोन, चाईबासा जोन एवं रांची जोन की
विजेता एवं उपविजेता पुरुष-महिला टीम भाग ले रही हैं।
पुरुष वर्ग
के पहले मैच में रांची विजेता टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सरायकेला
खरसावां को तीन-दो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में
पाकुड़ विजेता बनाम धनबाद विजेता के बीच मैच ड्रा रहा।दोनों टीमें एक-एक
गोल से बराबरी पर रही।
तीसरे मैच में रांची विजेता ने धनबाद
उपविजेता को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथे मैच में रांची
उपविजेता और सरायकेला खरसावां विजेता के बीच मैच 0-0 पर ड्रा रहा। महिला
वर्ग का पहला मैच रांची विजेता टीम और पश्चिमी सिंहभूम के बीच हुआ जिसमें
रांची 2-0 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में
पाकुड़ ने बोकारो को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरे मैच
में रांची विजेता ने बोकारो को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
चौथे मैच में धनबाद ने साहिबगंज को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश
किया।





