प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायपुर, पदाधिकारियों की ली बैठक
रायपुर,। प्रदेश भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन आज शनिवार सुबह दो
दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे है। रायपुर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन नबीन भाजपा
कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तिरंगा
यात्रा की रूपरेखा बनाई गई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय
श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से 15 अगस्त
की तैयारी को लेकर चर्चा की गई है। 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा
निकाली जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। बीते वर्षों में भी हर घर
तिरंगा अभियान चलाया गया था, इस साल भी चलाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग
स्वरूप में कार्यक्रम किए जाएंगे। युवा मोर्चा कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व
करेगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अगस्त को प्रदर्शनी एवं जुलूस
भी निकाला जाएगा। हर घर तक भाजपा के कार्यकर्ता के माध्यम से तिरंगा लगाने
का आह्वान किया जएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव
साय के निवास पर हरेली का त्योहार आयोजित है, साथ ही पिछली बार की तरह इस
बार भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरेली का त्योहार मनाया जाएगा।





