मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेट बैंक ने बॉन्ड के माध्यम से जुटाए 10 हजार करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड के

माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि 7.36 फीसदी की

देय कूपन दर पर जुटाई है।

एसबीआई ने बुधवार को नियामक

फाइलिंग में बताया कि उन्होंने बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये

जुटाए हैं। स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया कि इस निर्गम को

निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने बताया कि कुल 19,884

करोड़ रुपये से अधिक की 143 बोलियां मिली हैं। इसमें निवेश करने वाले

निवेशक भविष्य निधि, पेंशन कोष, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट्स

क्षेत्र से थे।

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्जदाता बैंक के

मुताबिक ये बॉन्ड इंफ्रा प्रोजेक्ट में फंडिंग के लिए जारी किया गया है।

एसबीआई के मुताबिक सालाना 7.36 फीसदी की देय कूपन रेट पर ये बॉन्ड जारी

किया गया है। बैंक के मुताबिक इसमें 5 हजार करोड़ रुपये के आधार निर्गम

आकार के मुकाबले करीब चार गुना अधिक अभिदान मिला है। इसको निवेशकों से

अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने कहा कि बॉन्ड के माध्यम से मिलने वाली

राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे और किफायती आवास क्षेत्रों के वित्तपोषण के

लिए किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें