मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेट बैंक ने ग्यारह नई पहलों की शुरुआत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े स्टेट

बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 11 नई पहलों की शुरुआत की है। इनमें डिजिटल

बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाना और 35 नए कृषि केंद्रीकृत प्रसंस्करण प्रकोष्ठ

खोलना शामिल है, जिससे कृषि ऋण खंड में जोखिम कम होगा।

एसबीआई

ने जारी एक बयान में बताया कि एसबीआई ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर

पर बैंकिग अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैंक ने अपने संभावित

ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने और बैंक की पहुंच को व्यापक

बनाने के लिए इन पहल की घोषणा की है। इसके तहत एसबीआई ने पंजाब के पटियाला

में दूसरा वैश्विक एनआरआई केंद्र (जीएनसी) खोला है।

स्टेट

बैंक ने बताया कि उसने अपने डिजिटल भुगतान अनुभव को बेहतर किया है। इसमें

भीम एसबीआई पे ऐप पर ‘टैप-एंड-पे’ और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के खिलाफ

‘एंड-टू-एंड’ डिजिटल ऋण जैसी दो सुविधाएं शामिल हैं। बैंक ने एक नई पहल की

शुरुआत की है, जो एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल ‘एंड-टू-एंड’

बनाएगा है।

बैंक बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए

इनोवेटिव सुविधाओं की घोषणा की है। इसमें आसान डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई

टैप-एंड-पे की शुरुआत, सूर्य घर लोन, छोटे व्यवसायों के लिए योनो बिजनेस

और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंच की सुविधा शामिल है। ग्राहकों को ऋण

प्रस्तावों पर स्वचालित सूचना की शुरुआत, 35 नए एग्रीकल्चर सेंट्रलाइज

प्रोसेसिंग सेंटरों की शुरुआत, ई-डीएफएस के लिए बीआरआई का शुभारंभ और

आरोग्य एडवांस प्लान लॉनच भी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें