मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेनली लाइफस्टाइल्स का आईपीओ 21 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 351-369 रुपये प्रति शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, । लग्जरी फर्नीचर ब्रांड कंपनी स्टेनली

लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 जून को

खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 351 रुपये से 369 रुपये प्रति

शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी की योजना 537 करोड़ रुपये जुटाने की है।

कंपनी

ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसका आईपीओ 21 जून को खुलेगा और 25 जून

को बंद होगा। एंकर यानी बड़े निवेशक 20 जून को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ का

मूल्य दायरा 351-369 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ में कंपनी

200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 337 करोड़

रुपये के 91.33 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के लिए है।

स्टेनली

लाइफस्टाइल्स लिमिटेड इस पेशकश से 537 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना

रहा है। कंपनी का लक्ष्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक

एक्सचेंज (एनएसई) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होना है। बेंगलुरु स्थित स्टेनली

लाइफस्टाइल्स लिमिटेड एक लग्जरी फर्नीचर ब्रांड है। यह अपने कई ब्रांड के

जरिए सुपर-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सहित विभिन्न मूल्य

श्रेणियों में काम करने वाली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक है। इसकी

बेंगलुरु में दो निर्माण सुविधाएं मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें