मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:16 · नई दिल्ली संस्करण

खरीफ फसल की बोवनी के लिए "साथी पोर्टल" पर मानक बीज उपलब्ध : मंत्री कंषाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खरीफ फसल की बोवनी के लिए "साथी पोर्टल" पर मानक बीज उपलब्ध : मंत्री कंषाना

भोपाल । किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में केंद्र सरकार के मापदंड अनुसार किसानों को खरीफ फसलों की बोवनी के लिए "साथी पोर्टल" पर मानक बीज उपलब्ध कराया गया है। फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा मानक बीज का प्रमाणीकरण कार्य निरंतर किया जा रहा है।कृषि मंत्री कंषाना ने मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना संचालित है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों द्वारा ई-कृषि यंत्र पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। इसी तरह नलकूप खनन योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है। योजना अंतर्गत पात्र कृषकों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि मंडी प्रांगणों में सभी मूल भूत सुविधाएं निर्मित हैं। किसानों को फसलों की उपज बेचने के लिए प्लेटफार्म, लिंक सीसी रोड, पेयजल की व्यवस्था, तोलकांटा, कृषक विश्रामगृह जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें