मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सारण में वाहन जांच अभियान का एसएसपी ने किया देर रात औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण में वाहन जांच अभियान का एसएसपी ने किया देर रात औचक निरीक्षण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक पर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान एसएसपी ने वहां चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई तथा वाहन के दस्तावेजों का सूक्ष्म सत्यापन किया गया।एसएसपी ने मौके पर तैनात पदाधिकारियों और पुलिस बल को रात्रि गश्ती को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जाए और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे जांच अभियान निरंतर जारी रहें।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें