मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सशस्त्र सीमा बल की नई सीमा चौकी के लिए किया गया स्थल निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज।सशस्त्र सीम बल (एसएसबी) 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले दल्लेगांव पंचायत में बल की नई बाह्य सीमा चौकी के लिए शुक्रवार को स्थल निरीक्षण करने के लिए एकेसी. सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी का आगमन हुआ।उप महानिरीक्षक ने दल्लेगांव पंचायत में सशस्त्र सीमा बल की नई सीमा चौकी के लिए स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। इस उपलक्ष्य में उनके द्वारा बताया गया कि यहां पर सीमा चौकी खुलने से भारत नेपाल की सुरक्षा और मजबूत होगी। यह सीमा चौकी सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी इसके माध्यम से अवैध गतिविधियों, तस्करी और अनधिकृत आवागमन को रोका जा सकेगा।उन्होंने समस्त स्थानीय ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा में उनके योगदान के बारे में बताया और सीमा चौकी की स्थापना के बाद उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे मे अवगत कराया। बैठक में स्कूली बच्चों को सुरक्षा और देशभक्ति के बारे में अवगत कराया गया, और बच्चों द्वारा अपने आकांक्षाओं के अनुरूप उनसे से सवाल जवाब भी किया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सशस्त्र सीमा बल के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी तरफ से बल को अपना भरपूर सहयोग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें