मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

32.39 ग्राम सोना के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जैकेट में छिपाकर रखा था सोने का बिस्किट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
32.39 ग्राम सोना के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जैकेट में छिपाकर रखा था सोने का बिस्किट

अररिया। ठंड से बचाव को लेकर लोग गर्म कपड़े और जैकेट पहनते हैं। जिससे उन्हें सर्द शीतलहर से बचाव हो सके। लेकिन वहीं दूसरी ओर तस्करी करने वाले अपने गर्म कपड़ों और जैकेट का भी इस्तेमाल बहुमूल्य समानों की तस्करी के लिए करते हैं। इसी क्रम में एसएसबी 56 वीं वाहिनी की जोगबनी समवाय की टीम ने दो तस्करों को शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना पर पकड़ा और उसके पास से जैकेट में अलग अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए 32.39 ग्राम सोना का बिस्किट बरामद किया।एसएसबी की ओर से यह कार्रवाई शुक्रवार को जोगबनी बथनाहा मार्ग में किया गया।जो भारत नेपाल बॉर्डर सीमा स्तंभ संख्या 179/02 से चार किलोमीटर अंदर भारतीय परिक्षेत्र में था।सशस्त्र सीमा बल की 56 वीं बटालियन की अलग अलग दो टीमों के विशेष संयुक्त छापेमारी में सोना जब्त किया गया। सोना के साथ पकड़े गए तस्कर में दोनों नरपतगंज प्रखंड के खैरा गढ़िया का रहने वाले हैं। जिनमें खैरा गढ़िया के वार्ड संख्या 11 के 58 वर्षीय मो.सज्जाद पिता स्व.सफीद और दूसरा वार्ड संख्या 8 के 32 वर्षीय मो.समीरउद्दीन पिता मो.मुस्तफा है।एसएसबी की टीम ने दोनों तस्करों से बरामद सोने को लेकर आवश्यक पूछताछ की। जिसके बाद आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद सोना समेत दोनों तस्करों को फारबिसगंज कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें