मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में अगले साल 54 भर्ती परीक्षाएं, कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित भर्ती कैलेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में अगले साल 54 भर्ती परीक्षाएं, कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित भर्ती कैलेंडर

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर सोमवार देर शाम जारी किया गया था।बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की पांच भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकेंडरी लेवल) होगी, जिसकी संभावित तारीख 22 अक्टूबर 2024 रखी गई है। इसका रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है।कैलेंडर के अनुसार जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार एग्जाम रविवार के अलावा सामान्य दिन (वर्किंग-डे) में भी करवाने का शेड्यूल तय किया है। इसी तरह संविदा पर होने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के लिए एग्जाम 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें