मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने कुआड़ी बीओपी में उर्वरक की तस्करी के रोकथाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी ने कुआड़ी बीओपी में उर्वरक की तस्करी के रोकथाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

अररिया।भारत से नेपाल उर्वरक की तस्करी के रोकथाम को लेकर एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देश पर कुआड़ी बीओपी में शनिवार को स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसएसबी की ओर से कंपनी कमांडर कुआड़ी निरीक्षक दिलीप सिंह,कंपनी कमांडर लैलोखर निरीक्षक किशोर प्रताप करुणेश, उप निरीक्षक बजीर सेन और आरक्षी प्रसाद नायक ,वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कुर्साकांटा की बीडीओ नेहा,सीओ आलोक कुमार शामिल रहे। बैठक में उर्वरक की तस्करी पर रोकथाम लगाने हेतु कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।जिसमें मुख्य रूप से सीमा चौकियों के कार्य क्षेत्र में विशेष गस्ती व तलाशी अभियान चलाना, उर्वरकों को ले जाने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देना एवं स्थानीय किसानों और व्यापारीयों को उर्वरक की तस्करी के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करना शामिल रहा। साथ ही बाहरी सीमा चौकी कुआड़ी के कार्यक्षेत्र में पुलिस के साथ मिलकर लगभग 4 किमी की एक संयुक्त गस्ती भी की गई। जिसमें एसएसबी की तरफ से उप निरीक्षक वजीर सेन के साथ 5 अन्य जवान और पुलिस के तरफ से उप निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा के साथ अन्य 3 जवानों ने गश्ती की।गश्ती का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अतिक्रमण हटाना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। तथा उच्च मुख्यालय द्वारा समय - समय पर प्राप्त विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन करना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें