मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल ले जा रहे 15 बोरा यूरिया के साथ एसएसबी ने तीन तस्कर को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी ने छापेमारी करते हुए पन्द्रह बोरा उर्वरक के साथ तीन तस्करो को दबोचा है। उक्त कारवाई एसएसबी ने खरसलवा बॉर्डर के समीप की है।

जानकारी देते एसएसबी 20 वी बटालियन भंगहा के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि एसएसबी की इस कारवाई में 15 बोरा यूरिया उर्वरक,तीन साईकल,एक मोटरसाइकिल व तीन तस्कर को पकड़ा गया है। पकड़े गये कारोबारी में नेपाल के रौतहट जिले के नरकटिया निवासी नागेंद्र प्रसाद कलवार तथा झरौखर थाना क्षेत्र के खरसलवा निवासी सुमित कुमार व सोनू कुमार शामिल है। सभी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद मोतिहारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है,साथ खाद तस्करी में संलिप्त कारोबारियो को चिन्हित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है,कि गेहूँ की खेती के मद्देनजर इन दिनो भारतीय क्षेत्र से बड़े पैमाने पर यूरिया खाद की तस्करी हो रही है। जिसमे में कुछ अधिकारी व सफेदपोशो की संलिप्ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें