मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बॉर्डर पर एसएसबी ने 51 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के जिमराही गांव के समीप बीती देर रात गश्ती कर रही एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को 51 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।एसएसबी 56वीं वाहिनी के फुलकाहा बी समवाय कंपनी के अधीनस्थ पथरदेवा कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।वहीं रात में अंधेरे का लाभ उठाकर दो तस्कर मक्के के खेत से होकर भागने में सफल रहे।

कार्रवाई रात के डेढ़ बजे के करीब की गई।जब्त गांजा और हिरासत में लिए गए तस्कर को एसएसबी का पथरदेवा कैंप लाया गया।जहां फुलकाहा कैंप के सहायक सेनानायक आनंद सिंह भंडारी के द्वारा पूछताछ करने पर हिरासत में लिए गए तस्कर ने अपना नाम प्रमोद कुमार यादव बताया।जो सोनापुर पंचायत के जिमराही गांव का रहने वाला है।

सहायक सेनानायक ने पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए बथनाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार प्रमोद यादव ने अपने बयान में बताया कि गांजा नेपाल से लेकर भारतीय क्षेत्र के जिमराही गांव में सड़क किनारे जमा करके छिपाकर रखा जाता है और फिर वहां से वाहन के माध्यम से दूसरे स्थान पर सप्लाई किया जाता है।जिसको लेकर एसएसबी की ओर से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।अन्य भागे गए दो लोगों के संबंध में उन्होंने दूसरे गांव के होने की बात कही।जिसे नहीं पहचानने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें