मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया के जोगबनी में एसएसबी ने चार लाख 10 हजार नेपाली रुपये के साथ एक युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। अररिया के जोगबनी में एसएसबी 56वीं वाहिनी के बीओपी के जवानों ने सूचना के आधार पर चाणक्य चौक सीमा स्तंभ संख्या 179/02 के समीप से चार लाख 10 हजार नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया . वही, साथ ही आरोपित द्वारा प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया.यह कार्रवाई पेट्रोलिंग पार्टी के एसआई जीडी एन. रणजीत सिंह के नेतृत्व में चार अन्य जवानों के साथ मिलकर किया गया. वहीं बरामद नेपाली करेंसी में 1000 के 165 नोट व 500 के 490 नोट शामिल हैं. जिसे बरामद किया गया है. वहीं एक बाइक जिसका रजिस्टर्ड नंबर बीआर 38 एम 9433 है को भी जब्त किया गया. वहीं आरोपित की पहचान तबरेज आलम पिता जहांगीर मियां ग्राम हरीनगर वार्ड संख्या 2 जहदा टोला, थाना बुधनगर जिला मोरंग नेपाल के रूप में हुई है.इस संबंध में शुक्रवार काे कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद सामग्री को फारबिसगंज कस्टम के हवाले कर दिया गया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें