मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी और पुलिस ने 24 किलो गांजा के साथ कार किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी और पुलिस ने 24 किलो गांजा के साथ कार किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार

अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी बॉर्डर पिलर संख्या 180 पर एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा के साथ कार पर सवार तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार गांजा तस्कर नेपाल से स्विफ्ट डिजायर कार संख्या बीआर11के-2202 में डिक्की के नीचे अलग से तहखाना बनाकर गांजा के पैकेट को छिपा कर रखा था।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।गांजा के साथ कार को भी जब्त किया गया।मामले में गिरफ्तार तस्कर रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया वार्ड संख्या एक का रहने वाले प्रदीप पासवान के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पासवान है।एसएसबी की ओर से जोगबनी बीओपी के एसआई रघुनाथ और जोगबनी थाना पुलिस के एसआई अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें