मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी और पुलिस ने 1.7 किलो अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी और पुलिस ने 1.7 किलो अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जी कंपनी घुरना और घुरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तस्करी के एक किलो 700 ग्राम अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर,एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल,एक मोबाइल और 4 हजार 170 भारतीय करेंसी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।एसएसबी और घुरना थाना पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई घुरना से बसमतिया बॉर्डर रोड में घुरना वार्ड संख्या नौ में कार्रवाई की।यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा से 600 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में की गई।मोटरसाइकिल सवार तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ लेकर बसमतिया की ओर जा रहा था।उसी क्रम में यह कार्रवाई हुई।एसएसबी और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई।संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के अंकित चौधरी के नेतृत्व में छह जवान और घुरना थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में दो अन्य जवान शामिल थे।गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें