मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी 56वीं वाहिनी ने शिविर में किया पशुओं का निःशुल्क उपचार, दी मुफ्त दवाईयां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी 56वीं वाहिनी ने शिविर में किया पशुओं का निःशुल्क उपचार, दी मुफ्त दवाईयां

अररिया।एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा क्षेत्रांतर्गत बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के मुशहरी टोला में आज निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं को दवाइयां दी गई। एसएसबी ने बताया कि कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में 56 वीं वाहिनी अंतर्गत पशु कल्याण कार्यक्रम के तहत पशुओं का निशुल्क चिकित्सा के साथ दवाईयां दी जा रही है। पशु चिकित्सा शिविर में टीवीओ फारबिसगंज डॉ. रामशरण राम के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी की ओर से पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।इस पशु चिकित्सा शिविर में 46 सीमावर्ती पशुपालक के 123 पशु लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण व वाहिनी के 11 अन्य बल कर्मी शिविर में मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें