मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी 52 वीं वाहिनी की बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन 13 दिसंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी 52 वीं वाहिनी की बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन 13 दिसंबर को

अररिया। एसएसबी 52 वीं वाहिनी की ओर से 13 दिसंबर को बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी एवं स्थानीय सीमा क्षेत्र की जनता के मध्य सौहार्द एवं एकता को और अधिक सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करना है।कार्यक्रम के तहत 5 किलोमीटर की मेगा रन का आयोजन दहीपोरा गांव से बीओपी कुआरी तक किया जाएगा। यह मेगा इवेंट बीओपी कुआरी में आयोजित होगा।इसके अलावा सीमा क्षेत्र के विभिन्न बाह्य सीमा चौकी आमवाही से सोनापुर,बाह्य सीमा चौकी सिकटी से केलाबाड़ी, बाह्य सीमा चौकी लेटी से बरुदाहा, बाह्य सीमा चौकी मजरख से पीरगंज तथा बाह्य सीमा चौकी लैलोखर से बाह्य सीमा चौकी कुंवारी तक तीन-तीन किलोमीटर की पांच रन प्रतियोगिता निर्धारित है।एसएसबी द्वारा आयोजित यह बॉर्डर यूनिटी रन न केवल फिटनेस और खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमा क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग और सौहार्द की नई मिसाल भी पेश करेगी। जानकारी एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें