मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीराम राघवन ने कुछ इस तरह से गढ़ी 'अंधाधुन' की कहानी, सुनाया स्क्रिप्ट फाइनल करने का दिलचस्प किस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्रीराम राघवन ने कुछ इस तरह से गढ़ी 'अंधाधुन' की कहानी, सुनाया स्क्रिप्ट फाइनल करने का दिलचस्प किस्सा

मुंबई। 'बदलापुर', 'एजेंट विनोद', 'मैरी क्रिसमस' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता-निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी साल 2018 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया।

आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि यह सब एक छोटी कहानी से शुरू हुआ, जिसने उन्हें पूरी तरह प्रभावित कर दिया। राघवन ने याद किया, “समय रात के करीब 10 बजकर 30 मिनट हो रहा था और उस वक्त मैं अपने मैसेज इनबॉक्स को चेक कर रहा था। फिल्ममेकर हेमंत राव ने मुझे एक शॉर्ट फिल्म भेजी थी।

मुझे वह इतनी पसंद आई कि मैंने तुरंत उन्हें फोन कर दिया और कहा, 'क्यों न हम इसे एक फीचर फिल्म के तौर पर बनाएं?”

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही दोनों ने कहानी पर अलग-अलग संभावनाओं के बारे में सोचना शुरू किया, दिलचस्पी तेजी से आगे बढ़ने लगीं। एक स्थिति आई और मैंने तुरंत कहा, 'क्या होगा अगर ऐसा हो जाए, क्या होगा अगर वैसा हो जाए? बस तीन-चार ऐसे 'क्या होगा अगर' वाले सवालों से कहानी का बीच तक का हिस्सा काफी आसान हो गया।

राघवन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया, बल्कि हेमंत राव, पूजा लाधा सुरती, अरिजीत बिस्वास और योगेश चांदेकर के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी। 'अंधाधुन' की कहानी एक अंधे पियानो वादक की है, जो गलती से एक हत्या के मामले में फंस जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तब्बू, राधिका आप्टे और अनिल धवन जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है।

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म का सह-निर्माण सुधांशु वत्स, अजीत अंधारे, गौरव नंदा, अशोक वासोदिया, केवल गर्ग और संजय राउत्रे ने किया है।

फिल्म की सफलता के बाद इसकी कहानी को कई भाषाओं में रीमेक किया गया। तेलुगू में इसका नाम 'मैस्ट्रो' रखा गया, जो साल 2021 में रिलीज हुई। मलयालम में 'भ्रामम' और तमिल में 'अंधागन' के नाम से यह रिलीज हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें