मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने से शहर में फैला तनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर,। शहर के अल्पसंख्यक बहुल आजाद नगर इलाके में स्थित शिव

मंदिर में बुधवार सुबह मवेशी के कटे अंग मिलने के बाद तनाव फैल गया।

जानकारी मिलते ही एसीपी आशीष पटेल, थाना प्रभारी नीरज मेंढा सहित पुलिस बल

मौके पर पहुंच गया और चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोक

दी गई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। हालांकि, बाद में

पता चला कि किसी श्वान ने ही मवेशी के शरीर के कुछ हिस्से यहां लाकर पटक

दिए थे। तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि मांस

के टुकड़े श्वान लेकर आया था। इसमें किसी प्रकार की शरारत नहीं है।

घटना

स्कीम नंबर 94 की है। यहां बुधवार सुबह आजाद नगर स्थित शिव मंदिर पहुंचे

लोगों को मंदिर में मवेशी के शरीर के टुकड़े नजर आए। पुलिस को इसकी सूचना

दी गई। जानकारी मिलते ही एसीपी आशीष पटेल और थाना प्रभारी नीरज मेड़ा सहित

पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही

रोककर मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस बीच तीन संदिग्ध

युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आते और

मंदिर तरफ जाते दिखाई दिए। बाद में पुलिस ने बताया कि वीडियो फेक है, जिसे

वायरल किया जा रहा था।

आजाद नगर थाना

प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि वायरल किया गया सीसीटीवी फुटेज पुराना है।

कुत्ते ने किसी शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां

खा रहे होंगे। किसी व्यक्ति के द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है। बाद में

मंदिर की सफाई की गई। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें